Kannauj: भ्रष्टाचार पर उत्तर प्रदेश सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में कन्नौज में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के मामले में प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण (Asim Arun) के निर्देश पर सिडको (CIDCO) के अधिशासी अभियंता संजय गंगवार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदा पर तैनात जूनियर इंजीनियर कमल बाबू को बर्खास्त किया गया है। मामला एकीकृत विकास योजना के तहत साढ़े तीन करोड़ रुपये के टेंडर में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है।
अधिशासी अभियंता पर आरोप है कि कुछ ही ठेकेदार को बार-बार अनुबंध देकर अनुचित लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं अपनाई। वहीं, जेई पर चैट और वॉइस कॉल के जरिए रिश्वत मांगने के आरोप हैं। मंत्री ने एफआईआर दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Tiger Shroff: Car से निकलते ही टाइगर पर गोलियों की बौछार, देर रात एक्टर के घर पहुंचे डिप्टी CM Eknath Shinde