Prayagraj में हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन का भव्य समारोह आयोजित किया गया। साहित्य, भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यसभा सांसद बृजलाल समेत पांच विद्वानों को सम्मेलन की प्रतिष्ठित उपाधि ‘साहित्यमहोपाध्याय’ से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार रहे।
विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र रहे। सम्मेलन के प्रधानमंत्री कुंतक मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। आद्या प्रसाद मिश्र, बृजलाल, डॉ. कृपाशंकर सिंह, डॉ. ओमप्रकाश मिश्र और प्रताप नारायण मिश्र को सम्मान प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें: Raebareli में शिव महापुराण कथा में पहुंचीं राज्यपाल Anandiben Patel | DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: CM Yogi पहुंचे Prayagraj… अधिवक्ताओं को दी बड़ी सौगात | DD News Uttar Pradesh







