Raebareli के ऊंचाहार में चल रही शिव महापुराण कथा (Shiv Mahapuran katha) के चौथे दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) शामिल हुईं। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंदु से शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के मुख्य आयोजक और प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने राज्यपाल को शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सनातन मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए मंत्री मनोज पांडेय की सराहना करते हुए बधाई दी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi पहुंचे Prayagraj… अधिवक्ताओं को दी बड़ी सौगात | DD News Uttar Pradesh







