Skip to content
  • Live Tv
Facebook X-twitter Youtube Instagram Threads Linkedin
  • होम
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • राजनीति
  • अपराध
  • अजब – गजब
  • खेल
  • मनोरंजन
  • अन्य राज्य
  • शिक्षा
  • तकनीकी
  • धर्म
  • पर्यावरण
  • विधायकनामा
  • होम
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • राजनीति
  • अपराध
  • अजब – गजब
  • खेल
  • मनोरंजन
  • अन्य राज्य
  • शिक्षा
  • तकनीकी
  • धर्म
  • पर्यावरण
  • विधायकनामा
  • होम
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • राजनीति
  • अपराध
  • अजब – गजब
  • खेल
  • मनोरंजन
  • अन्य राज्य
  • शिक्षा
  • तकनीकी
  • धर्म
  • पर्यावरण
  • विधायकनामा
  • होम
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • राजनीति
  • अपराध
  • अजब – गजब
  • खेल
  • मनोरंजन
  • अन्य राज्य
  • शिक्षा
  • तकनीकी
  • धर्म
  • पर्यावरण
  • विधायकनामा

Home - बिजनेस - UP Employees Bonus 2026 : योगी सरकार का 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 30 दिन के बोनस का शासनादेश जारी

UP Employees Bonus 2026 : योगी सरकार का 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 30 दिन के बोनस का शासनादेश जारी

  • DD News UP
  • November 6, 2026
  • 1:12 pm

Share This Article

Download Now

UP Employees Bonus 2026 : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने त्योहारों के सीजन में राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। सरकार ने प्रदेश के लगभग 14 लाख अराजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारियों के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस (Ad-hoc Bonus) के भुगतान का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद वित्त विभाग और मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा इस संबंध में विस्तृत शासनादेश जारी कर दिया गया है।

यूपी राज्य कर्मचारी बोनस 2026

शासनादेश के अनुसार, इस बोनस योजना का लाभ राज्य सरकार के पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्यभारित कर्मचारियों को भी मिलेगा। बोनस का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-8 (पुराने वेतनमान में ग्रेड-पे 4,800 रुपये) तक के पदों पर कार्यरत होना अनिवार्य है। इसके अलावा, जिन कर्मचारियों ने 31 मार्च 2026 तक कम से कम एक वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली है, वे ही इसके पात्र होंगे।

अधिकतम 6,908 रुपये मिलेगा बोनस, 75% जाएगा PF में

बोनस की गणना के लिए मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये तय की गई है। इसके आधार पर 30 दिन की गणना करने पर पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये तक का बोनस मिलेगा।

भुगतान की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने साफ किया है कि बोनस राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी के भविष्य निधि (जीपीएफ/पीएफ) खाते में जमा किया जाएगा, जबकि 25 प्रतिशत राशि का नकद भुगतान किया जाएगा। जिन कर्मियों का पीएफ खाता नहीं है, उनकी 75 फीसदी राशि एनएससी (NSC) या पीपीएफ (PPF) में जमा होगी। हालांकि, 31 मार्च 2026 के बाद सेवानिवृत्त हो चुके या 30 अप्रैल 2027 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पूरी राशि नकद मिलेगी।

दैनिक वेतनभोगियों के लिए भी विशेष प्रावधान

योगी सरकार ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस बोनस के दायरे में रखा है। ऐसे दैनिक वेतनभोगी जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक लगातार 3 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है और 6 दिवसीय कार्य सप्ताह में कम से कम 240 दिन (या 5 दिवसीय कार्य सप्ताह में 206 दिन) काम किया है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। दैनिक वेतनभोगियों के लिए बोनस की अधिकतम सीमा 1,184 रुपये तय की गई है।

गौरतलब है कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ वर्ष 2025-26 के दौरान कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है या आपराधिक मामला लंबित/दंडित है, उन्हें दोषमुक्त होने तक बोनस का भुगतान नहीं किया जाएगा।

Read more : Balrampur में मिट्टी के दीपों की बढ़ी मांग, कुम्हारों के खिले चेहरे | Diwali Business

Post Views: 7
PrevPreviousUP Government Scheme : प्राकृतिक आपदा में मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये, यूपी में दोगुनी हुई राहत राशि
NextFestival Special Trains 2026 : त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हरदोई स्टेशन पर रुकेंगी 8 स्पेशल ट्रेनेंNext
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Khunti Road Accident : झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 पहिया ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

Read More »

UP 112 Emergency Service : त्योहारों में आपातकालीन मदद के लिए यूपी-112 की खास तैयारी, चार शिफ्टों में होगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

Read More »

Festival Special Trains 2026 : त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हरदोई स्टेशन पर रुकेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

Read More »

UP Government Scheme : प्राकृतिक आपदा में मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये, यूपी में दोगुनी हुई राहत राशि

Read More »

Ayodhya Deepotsav 2026 : अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 33 लाख दीयों से जगमगाएंगे सरयू के 56 घाट

Read More »
UGC

UGC के नए नियमों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला… दोबारा होगी समीक्षा! DD News UP

Read More »
Asian Para Games 2026

Asian Para Games 2026: PM Modi का एशियन पैरा गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से संवाद, बोले- आपने न केवल पदक जीते हैं, बल्कि करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीता है

Read More »
Balrampur, Diwali Business

Balrampur में मिट्टी के दीपों की बढ़ी मांग, कुम्हारों के खिले चेहरे | Diwali Business

Read More »

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This

Khunti Road Accident : झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 पहिया ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

UP 112 Emergency Service : त्योहारों में आपातकालीन मदद के लिए यूपी-112 की खास तैयारी, चार शिफ्टों में होगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

Festival Special Trains 2026 : त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हरदोई स्टेशन पर रुकेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

UP Government Scheme : प्राकृतिक आपदा में मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये, यूपी में दोगुनी हुई राहत राशि

Ayodhya Deepotsav 2026 : अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 33 लाख दीयों से जगमगाएंगे सरयू के 56 घाट

UGC

UGC के नए नियमों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला… दोबारा होगी समीक्षा! DD News UP

Asian Para Games 2026

Asian Para Games 2026: PM Modi का एशियन पैरा गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से संवाद, बोले- आपने न केवल पदक जीते हैं, बल्कि करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीता है

Balrampur, Diwali Business

Balrampur में मिट्टी के दीपों की बढ़ी मांग, कुम्हारों के खिले चेहरे | Diwali Business

Welcome to DD News UP – Your Trusted Source for Uttar Pradesh

DD News UP, the official Regional News Unit of Doordarshan Uttar Pradesh, brings you daily verified and impactful news from across the state. From governance updates to ground reports, from rural schemes to urban development — we cover every corner of real Uttar Pradesh

our family

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • डीडी न्यूज़
  • डीडी उत्तरप्रदेश

Quick Links

  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

Follow Us

Facebook X-twitter Youtube Instagram Threads Linkedin

Important link

  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • सदस्यता चार्ट
  • प्रायोजन के अवसर
  • साझेदारी/सहयोग
  • प्रेस विज्ञप्ति प्रस्तुति (भुगतान पीआर प्रकाशन सेवा)
  • संपर्क
  • करियर
  • About Us
  • Terms and conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

WhatsApp us

wpDiscuz