Bareilly के फतेहगंज पश्चिमी स्थित बीएल कामधेनु में दो दिवसीय कैटल जीनोमिक्स समिट (cattle genomics summit) का आयोजन किया जा रहा है। समिट में देशी गोवंश की आनुवंशिक क्षमता बढ़ाने, नस्ल संरक्षण और टिकाऊ डेयरी विकास पर विशेषज्ञों ने मंथन किया।
मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) और पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (Dr. Arun kumar saxena) ने गोवंश संरक्षण में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने जीनोमिक चयन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधुनिक प्रजनन तकनीक और प्रयोगशाला अनुसंधान से नस्ल सुधार व दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान भारत की पहली स्वदेशी गिर कैटल SNP chip का लोकार्पण किया गया। भारत-ब्राजील सहयोग पर भी पैनल चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: Raebareli में शिव महापुराण कथा में पहुंचीं राज्यपाल Anandiben Patel | DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: Prayagraj में हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन | DD News Uttar Pradesh







