उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज (Prayagraj) में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी (2025-26) (HCBA) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करते हुए अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने वकीलों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और नए चैंबरों की चाबियां सौंपीं।
समारोह में CM Yogi ने वकीलों के हित में तीन बड़े फैसलों का ऐलान किया, जिनमें हाईकोर्ट के 10 हजार अधिवक्ताओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट का वितरण और प्रदेश के वकीलों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा देना शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने राज्य विधि अधिकारियों की फीस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की भी घोषणा की, जिससे वकील समुदाय में भारी उत्साह देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: Ghazipur: Vineet Rai हत्याकांड का 1 लाख इनामी आरोपी जगदीश यादव गिरफ्तार | Police Action | DD News UP
यह भी पढ़ें: Bijnor की विदुर हर्बल टी को BRICS सम्मेलन में मिली पहचान | DD News Uttar Pradesh







