Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में महातूफान का खतरा, 20 नवंबर को आंध्र से टकराएगा!

Cyclone Akvan

Share This Article

Cyclone Akvan: मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने लगा है और बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Akvan) अब बेहद खतरनाक रूप लेता जा रहा है। इस तूफान की बढ़ती ताकत ने तटीय राज्यों की नींद उड़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो यह सिस्टम लगातार मजबूत होते हुए एक भीषण रूप धारण कर रहा है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। 

बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और लगातार उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि 19 नवंबर तक यह एक अति प्रचंड चक्रवाती रूप ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट और यनम के बीच नेल्लोर से विशाखापत्तनम के आसपास टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे भी अधिक हो सकती है, जो तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकती है।

मौसम विभाग अलर्ट

संभावित खतरे को देखते हुए मौसम विभाग अलर्ट (IMD) जारी कर चुका है और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के कई जिलों में 18 से 21 नवंबर के बीच भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। समुद्र में ऊंची उठती लहरों को देखते हुए मछुआरों को पूरी तरह से समंदर में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। चक्रवात अकवान के संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

खासतौर पर गंजाम, गजपति, पुरी, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरि के जिलाधीशों को 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है। वहीं, चक्रवात आश्रय स्थलों पर पेयजल, बिजली, स्वच्छता और जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और ओड्राफ (ODRAF) की टीमों को एडवांस में तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal’s Sheesh Mahal: अरविंद केजरीवाल का ‘शीशमहल’ अब आम जनता के लिए खुलेगा, जानिए टिकट और एंट्री से जुड़ी बातें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This