CM Yogi Unnao Visit: Lucknow-Kanpur के बीच चलेगी rapid rail, 570 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

CM Yogi Unnao Visit

Share This Article

CM Yogi Unnao Visit: उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सीएम योगी का Unnao दौरा हुआ, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले के लोगों को कई बड़ी सौगातें दीं। इस दौरे के दौरान सीएम ने न सिर्फ विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, बल्कि उन्नाव और उसके आस-पास के जिलों के लिए आने वाले समय का एक शानदार डेवलपमेंट प्लान भी सामने रखा।

CM Yogi Unnao Visit

उत्तर प्रदेश विकास परियोजनाएं

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने Unnao को मजबूत बनाने के लिए करीब 570 करोड़ रुपए की 101 उत्तर प्रदेश विकास परियोजनाएं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंच पर उनके साथ उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम ने कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट बांटे। इसके अलावा उन्होंने दो छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया, उन्हें दुलार किया और खिलौने भी दिए। सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विकास प्रदर्शनी का जायजा लिया और वहां स्टॉल लगाने वाले स्थानीय लोगों से मिलकर फल-सब्जियों के बारे में जानकारी ली।

CM Yogi Unnao Visit

जनसभा को संबोधित करते हुए CM Yogi ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने समय में प्रदेश को माफिया राज और दंगों में धकेल दिया था, आज वे उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की संकुचित सोच सिर्फ सैफई को ही पूरा प्रदेश मान लेती थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं।

पहले गरीब थक जाता था, लेकिन उसे शौचालय तक नहीं मिलता था। उसके लिए आवास मिलने की बात भी नहीं थी। घूस देकर भी नहीं मिलता था। आज बिना सिफारिश के उसे आवास मिल जाता है। बिना सिफारिश के रसोई गैस का कनेक्शन मिल जाता है। यह काम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने क्यों नहीं किया? किसने उन्हें रोका था? लेकिन उनमें क्षमता नहीं थी।

CM Yogi Unnao Visit

स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा

Unnao के भविष्य को लेकर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा, “हमने Unnao को स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा बनाया है।” इसका सीधा मतलब यह है कि अब लखनऊ में होने वाला चौतरफा विकास केवल लखनऊ तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका सीधा फायदा उन्नाव से होते हुए कानपुर तक पहुंचेगा। इसके तहत एक विशाल क्लस्टर बनाया जाएगा, जिसमें चारों तरफ एक शानदार रिंग रोड तैयार होगी। यह रिंग रोड लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली को आपस में जोड़ेगी, जिससे इन सभी जिलों के विकास में बराबर की हिस्सेदारी होगी।

यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Rapid Rail: दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश जाना हुआ आसान, Namo Bharat Train रूट को लेकर आया बड़ा अपडेट

यूपी का युवा सपा-कांग्रेस को कभी स्वीकार नहीं करेगा

आजादी के बाद सबसे अधिक समय तक इन्हीं लोगों ने देश में शासन किया, लेकिन देश और प्रदेश को दुर्गति के गर्त में धकेलने और पहचान के संकट तक पहुंचाने के लिए ये दोनों दल बराबर के जिम्मेदार हैं। इसलिए जब मैं इनके दोहरे चरित्र को देखता हूं तो मुझे हंसी आती है। पहले अगर कोई आवाज उठाता था तो सपा-कांग्रेस के गुंडे और माफिया न केवल उनकी आवाज बंद कर देते थे, बल्कि व्यापारियों का अपहरण कर पूरा तांडव करते थे।

लखनऊ कानपुर रैपिड रेल

यातायात को और बेहतर बनाने के लिए सीएम ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का उदाहरण देते हुए एक नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार अब लखनऊ कानपुर रैपिड रेल के एक नए प्रस्ताव पर गंभीरता से काम कर रही है, जो उन्नाव से होकर गुजरेगी। इसके शुरू होने से इन शहरों के बीच आने-जाने वाले लाखों लोगों का समय बचेगा। सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने साफ किया कि देश और राज्य की आंतरिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए समाज में सिर्फ चार ही बड़ी जातियां हैं- गरीब, किसान, महिलाएं और युवा, और सरकार इन्हीं के उत्थान के लिए काम कर रही है।

सीएम योगी के इस दौरे से साफ है कि उन्नाव आने वाले दिनों में औद्योगिक और यातायात के लिहाज से एक बड़ा हब बनने जा रहा है। रैपिड रेल और स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स जमीन पर उतरने के बाद न सिर्फ स्थानीय लोगों का जीवन आसान होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This