Delhi Govt का बड़ा फैसला: ग्रुप C की सरकारी नौकरियों में पूर्व-अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

Delhi Govt

Share This Article

Delhi Govt का बड़ा फैसला: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने पूर्व-अग्निवीरों के हक में एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें रोजगार के नए अवसर देने की मंजूरी दे दी है। इस नए कदम से सेना से सेवा पूरी कर लौटे युवाओं को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।

Delhi Govt का सरकारी नौकरी को लेकर बड़ा फैसला

इस नए फैसले के तहत अब दिल्ली में सरकारी नौकरी पाना पूर्व-अग्निवीरों के लिए काफी आसान हो जाएगा। सरकार ने सीधी भर्ती के जरिए भरे जाने वाले ग्रुप C के सरकारी पद पर पूर्व-अग्निवीरों के लिए पूरे 20% कोटे को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन, जेल वार्डन, फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

इस नई आरक्षण नीति को जमीनी स्तर पर जल्द से जल्द और सही तरीके से लागू करने के लिए कवायद भी तेज हो गई है। हाल ही में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल बैठक की। इस बैठक में भर्ती प्रक्रिया को बिना किसी देरी के शुरू करने की पूरी योजना की समीक्षा की गई। राहत की बात यह है कि इस कोटे के तहत देश भर के सभी योग्य पूर्व-अग्निवीर आवेदन कर सकेंगे।

दिल्ली सरकार का यह फैसला पूर्व-अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। ग्रुप ‘C’ की नौकरियों में मिलने वाले इस कोटे से न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि अनुशासित और प्रशिक्षित युवाओं के आने से इन सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली में भी और सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Rapid Rail: दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश जाना हुआ आसान, Namo Bharat Train रूट को लेकर आया बड़ा अपडेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This