
UP Cabinet: यूपी को इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने की तैयारी! योगी कैबिनेट ने ‘सेमीकंडक्टर नीति 2024’ में संशोधन को दी मंजूरी | DD News UP
UP Cabinet: उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण हब बनाने की दिशा में राज्य की योगी सरकार ने एक और बड़ा और दूरगामी कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने बुधवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ‘उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2024’ (Uttar Pradesh Semiconductor Policy-2024) में कई अहम संशोधनों को अपनी मंजूरी


