Amroha Road Accident: लद्दाख से नेपाल लौट रहे मजदूरों की बस अमरोहा में दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत और कई घायल

Amroha Road Accident

Share This Article

Amroha Road Accident: सोमवार को सुबह अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मौहम्मदाबाद फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। जिस दौरान हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 17 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस रविवार दोपहर लद्दाख के मिराक गांव से नेपाल के लिए रवाना हुई थी।

लद्दाख से मजदूरी करके नेपाल लौट रहे थे श्रमिक

हादसे के दौरान बस में लगभग 48 श्रमिक सवार थे, जिनके घर वापसी के लिए ठेकेदार ने निजी बस की व्यवस्था की थी, जो रविवार की दोपहर लद्दाख के मिराक गांव से नेपाल के लिए रवाना हुई थी। वहीं जब सोमवार सुबह बस गजरौला के मौहम्मदाबाद गांव के पास पहुंची, इस दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार बस आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई और ट्रॉली पर लदा सीमेंट सड़क पर फैल गया। वहीं बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षितग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर, घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा।

हादसे में 2 लोगों की हुई मौत

खबरों के अनुसार हादसे में भागीरथी की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल शूर विष्ट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक घायलों को उपचार के लिए नगर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अयोध्या दौरा, उदासीन ऋषि आश्रम के नए भवन का करेंगे उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This