Rajnath Singh Ayodhya Visit : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अयोध्या दौरा, उदासीन ऋषि आश्रम के नए भवन का करेंगे उद्घाटन

Share This Article

Rajnath Singh Ayodhya Visit: सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या के दौरे पर है, जहां वे करीब दोपहर 12 बजे से रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम में गुरु पर्व के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के साथ ही श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री संतों की समाधियों का पूजन कर, संत महंत से मिलकर सभा को संबोधित भी करेंगे। जिसके बाद वे शाम को वापस लौट जाएंगे।

अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे रक्षा मंत्री

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या दौरे पर हैं जो सुबह करीब 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में बने हैलीपैड पर उतरेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करने जाएंगे। दर्शन पूजन करने के बाद वे करीब दोपहर 12 बजे रानोपाली में उदासीन ऋषि आश्रम में श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद वे संतो की समाधियों का पूजन कर, गुरु पर्व के समापन समारोह में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है गुरु पर्व

रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम में चल रहे गुरु पर्व के अवसर पर आश्रम के महंत डॉ, भरत दास महाराज ने बताया कि गुरु पर्व भारतीय सनातन परंपरा में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आधात्मिक चेतना का प्रतीक है। गुरु ही समाज को सही मार्ग पर चलने की सीख और संस्कार देते हैं।

यह भी पढ़ें: Kushinagar News : कुशीनगर में नारायणी नदी का रुख बदला, तटबंध और आबादी की ओर बढ़ी धारा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This