UP Weather Update : यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 10 अक्टूबर तक बारिश और बूंदाबांदी के आसार

Share This Article

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम का मौसम थोड़ा सुहाना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है और 10 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 5 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इससे इन इलाकों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट के मुताबिक, गोंडा, बस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि, फिलहाल किसी बड़ी चेतावनी की जानकारी नहीं दी गई है।

10 अक्टूबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

6 और 7 अक्टूबर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी, दोनों हिस्सों में बारिश का दौर बढ़ सकता है। कई इलाकों में 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वाराणसी, आजमगढ़ और अयोध्या में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं मेरठ, बिजनौर, रामपुर और सहारनपुर में भी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। यूपी बारिश की वजह से कुछ इलाकों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Read more : Kushinagar News : कुशीनगर में नारायणी नदी का रुख बदला, तटबंध और आबादी की ओर बढ़ी धारा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This