Bareilly illegal arms: बरेली में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बहेड़ी क्षेत्र के एक खंडहर में चल रही फैक्ट्री से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन टीटीपी से जुड़े नेटवर्क और हथियारों के ऑनलाइन संपर्कों से जुड़े मिले हैं। जांच में सुखराज सिंह के पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क की बात सामने आई है।
पुलिस ने मौके से तमंचा, पिस्टल, रायफल, अधबनी नाल, हथियार बनाने के उपकरण और चार मोबाइल बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के तार TTP से जुड़े नेटवर्क से जुड़ने का पुलिस का दावा।
यह भी पढ़ें: Badrinath Dham के कपाट आज रात होंगे बंद, चारधाम यात्रा का होगा समापन







