Semicon India 2026: भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को नई गति देने वाला बड़ा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया (Semicon India) के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
तीन दिनों तक चलने वाला ये आयोजन 17 से 19 सितंबर तक चलेगा…. “सिलिकॉन टू सिस्टम्स—बिल्डिंग द इकोसिस्टम” थीम पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर की सेमीकंडक्टर कंपनियां, भारतीय उद्योग जगत, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप और छात्र हिस्सा लेंगे। इस बार सेमीकॉन इंडिया 2026 में 600 से ज्यादा प्रदर्शक, 300 अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां और 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।
ऐसे में ये आयोजन भारत के तेजी से उभरते सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम की बड़ी तस्वीर दुनिया के सामने रखने का मंच बनेगा। भारत में सेमीकंडक्टर की बढ़ती मांग और वैश्विक सप्लाई चेन में हो रहे बदलावों के बीच सेमीकॉन इंडिया 2026 को खास तौर पर अहम माना जा रहा है। सम्मेलन के जरिए भारत अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, तकनीकी विशेषज्ञता और निवेश के अवसरों को वैश्विक मंच पर पेश करेगा। सेमीकॉन इंडिया 2026 सिर्फ एक औद्योगिक सम्मेलन नहीं, बल्कि भारत को एक भरोसेमंद वैश्विक सेमीकंडक्टर साझेदार के तौर पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Prayagraj में हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन | DD News Uttar Pradesh







