Apple Pay Launch in India: भारत में लॉन्च हुआ ऐपल पे, अब बिना OTP या PIN के iPhone से कर सकेंगे पेमेंट

Share This Article

Apple Pay Launch in India: भारत में अमेरिका की कंपनी ऐपल ने यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट सर्विस ऐपल पे (Apple Pay) लॉच कर दी है। जिससे अब आईफोन, आईपैड और ऐपल वॉच का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने कार्ड को ऐपल वॉलेट (Apple Wallet) से जोड़कर स्टोर, ऐप और वेबसाइट के लिए पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि पेमेंट के लिए यह सुविधा केवल एक्सिस बैंक (Axis Bank) और मास्टरकार्ड (Mastercard) क्रेडिट कार्ड के लिए ही उपलब्ध है।

पेमेंट के लिए ओटीपी (OTP) या पिन (PIN) की जरूरत नहीं 

अमेरिका में 2014 से ऐपल पे (Apple Pay) की सर्विस मिलती है, जिसे अब भारत में लॉच कर दिया गया है, जिसके साथ भारत में तेजी से डिजिटल पेमेंट (digital payment) अपनाने वाले यूजर्स के लिए यह ऑप्शन सुविधाजनक हो सकता है। जिसमें पेमेंट करते समय ओटीपी (OTP) या पिन (PIN) डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो पेमेंट को आसान (easy), सुरक्षित (safe) और प्राइवेट (private) बनाता है। हालांकि शुरुआत में यह सभी बैंको और सभी तरह के कार्ड के लिए उपलब्ध नहीं है, जिससे फिलहाल ऐपल वॉलेट (apple wallet) में केवल एक्सिस बैंक (Axis Bank) और मास्टरकार्ड (Mastercard) क्रेडिट कार्ड को ही जोड़ा जा सकता है।

कौन से ऐपल (Apple) यूजर्स इस पेमेंट सुविधा का उपयोग कर सकते हैं  

भारत में ऐपल पे की सुविधा का इस्तेमाल आईफोन (iPhone) में करने के लिए यूजर्स के पास आईफोन एक्सआर (iPhone XR) या उसके बाद का मॉडल होना चाहिए जो कम से कम आईओएस 18 (iOS18) पर चल रहे हों, इसी के साथ ऐपल वॉच (Apple Watch) यूजर्स के लिए यह पेमेंट सुविधा ऐपल वॉच सीरीज 6 (Apple Watch Series 6) या उसके बाद के मॉडल पर उपलब्ध होगी, जिनमें वॉच ओएस 11 (watch OS 11) या उसके बाद का वर्जन होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: रोजाना सफर करने वालों को बड़ी सौगात, नमो भारत में शुरू हुई ट्रिप पास की सुविधा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This