NCRTC Namo Bharat Update: रोजाना सफर करने वालों को बड़ी सौगात, नमो भारत में शुरू हुई ट्रिप पास की सुविधा

Share This Article

NCRTC Namo Bharat Update: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत ट्रेन से रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) यूजर्स के लिए ट्रिप पास की नई सुविधा की शुरुआत की है। जिससे रोजाना तय रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को लाइन में लगकर टिकट खरीने और बार-बार कार्ड रिचार्ज करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

ट्रिप पास केवल तय रूट पर मान्य होगा

नमो भारत ट्रेन से नियमित सफर करने वाले यात्रियों को हर बार टिकट खरीने के लिए एनसीएमसी कार्ड (NCMC) रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। जिसके लिए ट्रिप पास की सुविधा की शुरुआत की गई है, हालांकि यह पास केवल उसी शुरुआती और गंतव्य स्टेशन के लिए मान्य होगा, जिसके लिए उसे खरीदा गया है। यदि यात्री पास में दर्ज स्टेशन से पहले किसी स्टेशन में उतरता है, तो उस यात्रा का सामान्य किराया कार्ड के ग्लोबल वॉलेट से ही कटेगा। इसी के साथ यात्री ट्रिप पास का इस्तेमाल एक दिन में कई बार कर सकते हैं।

इस ट्रिप पास में मिलेंगे 1 से 40 ट्रिप के ऑप्शन

यात्री इस ट्रिप पास को स्टेशन पर एएफसी (AFC) गेट के पास स्थित काउंटर से खरीद सकते हैं। रोजाना करीब 1.1 लाख यात्री नमो भारत में सफर करते है, जिनके लिए इस ट्रिप पास में कई ऑप्शन है, यात्री अब 1 से लेकर 40 तक पास खरीद सकते हैं, जो स्टैंडर्ड और प्रीमियम दोनों कोच के लिए उपलब्ध है। ट्रिप पास की इस सुविधा से छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के समय की काफी बचत होगी और उनका दैनिक सफर अधिक सुगम और निर्बाध हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में होगा रोमांचक मुकाबला, कुलदीप के 200 विकेटों पर होंगी निगाहें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This