Shravasti में राप्ती नदी (Rapti River) के उफान से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिसवारा और मंझावा सुमाल समेत प्रभावित क्षेत्रों में पानी भरने से ग्रामीणों और मवेशियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने SDRF को रेस्क्यू के लिए भेजा। तेज बहाव और मुश्किल हालात के बीच SDRF जवानों ने अभियान चलाकर 14 ग्रामीणों और उनके पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
सभी को राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक राम फेरन पांडेय भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। प्रशासन के मुताबिक बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। SDRF और स्थानीय टीमें लगातार निगरानी और राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें: Train Ticket Rules : अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, टिकट के साथ रखना होगा ID Proof


