Supreme Court verdict on firecracker ban: पटाखों पर पूरे देश में पूर्ण प्रतिबंध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भावनाएं भी जरूरी

Supreme Court verdict on firecracker ban, सुप्रीम कोर्ट

Share This Article

Supreme Court verdict on firecracker ban: दिवाली के त्योहार से पहले पटाखों पर बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। बुधवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि पूरे देश में पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगाने का उसका कोई इरादा नहीं है। अदालत ने माना कि दिवाली का पर्व लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

समय-सीमा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर जोर

अदालत ने यह भी साफ किया कि 24 घंटे पटाखे चलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। लगातार पटाखे बजने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कोर्ट अब पटाखों के प्रकार और उन्हें चलाने की तय समय-सीमा पर विचार करेगा, ताकि त्योहार और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बना रहे।

मामले में 15 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में प्रदूषण को लेकर यह मामला साल 2015 से अदालत में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट पहले भी अक्टूबर से जनवरी के बीच पटाखों के इस्तेमाल पर अलग-अलग निर्देश देता रहा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को तय की गई है।

यह भी पढ़ें: NCRTC Namo Bharat Update: रोजाना सफर करने वालों को बड़ी सौगात, नमो भारत में शुरू हुई ट्रिप पास की सुविधा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This