Amroha Gang Rape Case: Amroha के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में यूपी पुलिस और CRPF के चार जवानों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने यूपी पुलिस के दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और CRPF निरीक्षक लाला राम यादव व कांस्टेबल विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार, उसे हसनपुर के एक फार्म हाउस ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG मुनिराज ने अमरोहा पहुंचकर जानकारी ली। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। SP लाखन सिंह यादव के मुताबिक, यूपी पुलिस के दोनों कर्मियों को निलंबित कर बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। CRPF कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


