जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस समेत पीली धातु का टुकड़ा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी पर दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके साथी सुहैल की तलाश कर रही है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस वसुंधरा टी-प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हिंडन की ओर से एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करते देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। जिससे उसकी बाइक फिसल जाती है। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, इससे उस अभियुक्त के पैर में गोली लगी और घायल हो गया। उसे तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आमिर बताया जो दिल्ली का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Mathura Love Marriage Murder Case | प्रेम विवाह पर खूनी विवाद, बंटी की मौत | 7 आरोपी गिरफ्तार

