Purvanchal Expressway Accident : कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 7 गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत

Share This Article

Purvanchal Expressway Accident : उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला। सड़कों पर दृश्यता इतनी कम हो गई कि कुछ इलाकों में 10 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। इसका असर यातायात पर भी पड़ा और कई जगह सड़क हादसे हुए। आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस समेत सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं, मऊ में दो बसों की भिड़ंत में 15 यात्री घायल हो गए।

यूपी में घना कोहरा: 25 शहरों में छाई धुंध

गुरुवार सुबह गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, जौनपुर, मुजफ्फरनगर और संभल समेत प्रदेश के करीब 25 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह दृश्यता घटकर महज 10 मीटर रह गई।

गाजीपुर में सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और इसका असर सुबह 7:30 बजे तक बना रहा। यहां दृश्यता घटकर 15 मीटर तक पहुंच गई। वहीं, जौनपुर में सुबह के समय विजिबिलिटी करीब 200 मीटर दर्ज की गई। घनी धुंध के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 7 गाड़ियां टकराईं

आजमगढ़ में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पास एक स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। बस दिल्ली से गाजीपुर जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पीछे आ रही दूसरी गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकराती चली गईं। इस तरह स्लीपर बस समेत सात वाहन हादसे की चपेट में आ गए। दुर्घटना में बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मऊ में भी गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज मोड़ के पास दो बसें आमने-सामने टकरा गईं।

जानकारी के मुताबिक, बेल्थरारोड से लखनऊ जा रही शिवगंगा बस की गाजीपुर से बारात लेकर गोरखपुर जा रही बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बहराइच में अलाव तापते समय बच्ची झुलसी

बढ़ती ठंड के बीच बहराइच से भी एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां परिवार के साथ अलाव ताप रही तीन साल की बच्ची आग की चपेट में आ गई। हादसे में उसके हाथ और पेट झुलस गए। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घने कोहरे के साथ प्रदेश में ठंड भी बढ़ने लगी है। कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर और मेरठ में भी रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, दिन के समय कुछ शहरों में तापमान अभी भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। झांसी, प्रयागराज और बांदा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

READ MORE : CM Yogi Adityanath की गोरखपुर को बड़ी सौगात, 123 एकड़ में बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This