Indigenous Bird Flu Vaccine: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को करेंगे भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित

Indigenous Bird Flu Vaccine

Share This Article

Indigenous Bird Flu Vaccine: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 20 नवंबर, 2026 को भोपाल के आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD) में मुर्गियों के लिए तैयार की गई देश की पहली स्वदेशी एवियन इन्फ्लुएंजा वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह टीका H5N1 (क्लेड 2.3.2.1ए) अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) वायरस के विरुद्ध स्वदेशी रूप से विकसित अपनी तरह की पहली वैक्सीन है।

बर्ड फ्लू (Bird Flu) का गंभीर प्रभाव और आर्थिक नुकसान

अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) , जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है, पक्षियों और मुर्गियों को प्रभावित करने वाली एक अत्यंत घातक बीमारी है। इसके संक्रमण से पक्षियों की मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत तक हो सकती है। इस बीमारी के फैलने पर बड़े पैमाने पर पक्षियों के मरने और व्यापार पर प्रतिबंध लगने के कारण पोल्ट्री किसानों को भारी वित्तीय घाटा उठाना पड़ता है। इसका असर केवल पोल्ट्री फार्मों तक सीमित न रहकर वैश्विक व्यापार, उत्पादों के मूल्य और किसानों की आजीविका पर भी पड़ता है।

भारत में वर्ष 2006 में इस बीमारी का पहली बार पता चला था, जिसके बाद से अब तक H5N1 और H5N8 उपप्रकारों के 500 से अधिक संयुक्त प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, बर्ड फ्लू का एक बड़ा प्रकोप देश की जीडीपी (GDP) वृद्धि में 1.5 प्रतिशत तक की गिरावट ला सकता है। यदि यह बीमारी अनियंत्रित रूप से फैलती है, तो देश की 20 प्रतिशत से अधिक पोल्ट्री आबादी के प्रभावित या नष्ट होने का बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। वर्ष 2006 के प्रकोप के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 2,200 से 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। अकेले मणिपुर में हुए एक प्रकोप से राज्य की जीडीपी के 0.5 प्रतिशत के बराबर क्षति हुई थी।

सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चुनौती

यह बीमारी केवल पशुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2003 से लेकर अब तक भारत समेत 25 देशों में (H5N1) एवियन इन्फ्लुएंजा के 1,003 मानव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 479 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

वायरस के अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ है कि H5N1 का ‘क्लेड 2.3.2.1ए’ स्वरूप मुर्गियों में होने वाले अधिकांश बर्ड फ्लू प्रकोपों का मुख्य कारण रहा है। हाल ही में इस वायरस का संक्रमण स्तनधारियों सहित विभिन्न पशु प्रजातियों में भी देखा गया है। इसके अतिरिक्त, मनुष्यों में भी इसके तीन मामले सामने आए हैं। ऐसे में, पोल्ट्री किसानों के आर्थिक नुकसान को रोकने और इस खतरनाक वायरस को मुर्गियों से अन्य पशुओं तथा इंसानों में फैलने से रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण उपायों की अत्यधिक आवश्यकता है।

स्वदेशी वैक्सीन की आवश्यकता और समाधान

वर्तमान में H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए से सुरक्षा प्रदान करने वाली कोई विशिष्ट व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। इस महत्वपूर्ण कमी को पूरा करने के लिए आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD) ने इस स्वदेशी टीके को तैयार किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में फैल रहे इस वायरस के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें: CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आज, विकास और जनकल्याण के कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This