Lucknow Airport Fire: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, 3 मंजिला बिल्डिंग जलकर खाक

Share This Article

Lucknow Airport Fire: मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) परिसर में बने लेबर कैंप में भीषण आग लग गई, जिसमें 3 मंजिला बिल्डिंग जल गई। धुआं 2 किमी दूर तक दिखाई दिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 1 मजदूर झुलस गया, जबकि दूसरा मजदूर कूदने की वजह से चोटिल हो गया। हालांकि, हादसे से विमानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Lucknow airport fire

टर्मिनल से करीब 250-300 मीटर दूर लगी बिल्डिंग में आग 

हादसे में जिस बिल्डिंग में आग लगी वह टर्मिनल से करीब 250-300 मीटर की दूरी पर है, जिसमें 33 छोटे कमरे थे, जहां करीब 300 मजदूर रह रहे थे। कुछ ही देर में आग बिल्डिंग में फैल गई और धुआं 2 किमी दूर से दिखाई देने लगा, देखते ही देखते 15 कमरे जल गए। इस दौरान 1 मजदूर आग की चपेट में आने से झुलस गया, जबकि दूसरा मजदूर दूसरी मंजिल से कूदने के कारण चोटिल हो गया।

Lucknow Airport Fire

खाना बनाते समय अचानक भड़क उठी आग 

एयरपोर्ट पर नए होटल का निर्माण कर रही कंपनी द्वारा मजदूरों के रहने के लिए 3 मंजिला अस्थाई बिल्डिंग जिसे पीवीसी यानी प्लास्टिक से बनाया गया था, जिसमें करीब 300 मजदूर रह रहे थे। सुबह करीब 6 बजे बैरक नंबर 9 में खाना बनाते समय अचानकर आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 33 किमी गहराई में था केंद्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This