PM Modi meets space startup CEOs: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के मौके पर नई दिल्ली में एक खास मुलाकात देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्पेस स्टार्टअप्स (space startups) के ceo और founders के साथ बैठकर खुलकर चर्चा की। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया कि स्पेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आम लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए।
PM Modi ने शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि भारत के सबसे होनहार स्पेस स्टार्टअप्स से मिलकर और उनकी ऊर्जा देखकर वे काफी प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश की जनता से भी पूछा कि भारत के अंतरिक्ष सफर में उन्हें सबसे ज्यादा क्या बात उत्साहित करता है।
नीतियों पर भरोसा और स्थिरता
प्रधानमंत्री ने सभी सीईओ और फाउंडर्स से कहा, “आप लोगों ने नए क्षेत्र में साहस दिखाया है। सबसे बड़ी बात है कि सरकार की बात पर भरोसा किया। मेरा मत रहा है कि हम जो भी निर्णय करें, उस पर अडिग रहें और बार-बार बदलाव न करें, ताकि कोई भी रिस्क ले तो उसे भरोसा रहे।”
हर महीने रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी
देश के पहले स्पेस टेक यूनिकॉर्न के CEO ने प्रधानमंत्री को अपनी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि 18 जुलाई को भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। अब उनकी कंपनी अगले साल से हर महीने एक रॉकेट लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए तीन फैक्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं, जिनकी क्षमता हर महीने एक रॉकेट बनाने की है। उनका दूरगामी सपना हर हफ्ते और फिर रोजाना रॉकेट लॉन्च करने का है।
Met India’s brightest space StartUps.
As always, came away impressed by their energy and ambition.
You would love their insights and optimism.
Do tell me…what excites you most about India’s space journey? #NationalSpaceDay pic.twitter.com/d1pDC0UZ6p
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2026
ग्लोबल टैलेंट और भारत की ताकत
मुलाकात में शामिल अन्य स्टार्टअप्स के संस्थापकों ने भी अपने अनुभव साझा किए:
-
आधुनिक इंजन की टेस्टिंग: एक CEO ने बताया कि उन्होंने एक आधुनिक इंजन बनाया है, जिसकी फिलहाल टेस्टिंग चल रही है।
-
विदेशी टैलेंट की वापसी: एक अन्य फाउंडर ने बताया कि भारत में स्पेस सेक्टर खुलने के बाद अमेरिका और यूरोप में काम कर रहे लोग अब भारत लौटकर काम करना चाहते हैं। इस पर PM Modi ने कहा कि हमें बहुत लोगों को जोड़ना होगा।
-
सैटेलाइट इंजन और एक्सपोर्ट: सैटेलाइट इंजन बनाने वाले एक फाउंडर ने बताया कि उन्हें वैश्विक बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लागत के मामले में प्रतिस्पर्धी हैं और हमारे देश के लोगों में जोखिम लेने की क्षमता काफी ज्यादा है।
-
अंतरिक्ष में दवाइयों का निर्माण: एक स्पेस फार्मा स्टार्टअप ने बताया कि वे ऐसे सैटेलाइट्स पर काम कर रहे हैं, जो अंतरिक्ष में जाकर दवाइयों का निर्माण करेंगे और उन्हें वापस धरती पर ले आएंगे।
यह मुलाकात दर्शाती है कि भारत का स्पेस सेक्टर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और नए मौकों के रास्ते खोल रहा है।







