Kanpur News : कानपुर में खोया मिलावट पर बड़ा एक्शन, 4.30 कुंतल खोया नष्ट | DD News UP

Share This Article

Kanpur News : कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोया में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कानपुर देहात और कानपुर नगर में शनिवार को हुई इस कार्रवाई में कई खोया निर्माण इकाइयों और मंडियों की जांच की गई। टीमों को कुछ जगहों पर संदिग्ध केमिकल और मिलावटी सामग्री मिली, जिसके बाद बड़ी मात्रा में खोया नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ( FSDA ) की कार्रवाई

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देश और अपर आयुक्त रेखा एस. चौहान की निगरानी में प्रदेश स्तर की 24 टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान कुल 28 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए।

अभियान में करीब 1.50 लाख रुपये की खाद्य सामग्री और अपमिश्रक नष्ट कराए गए। वहीं, तीन खाद्य कारोबारियों के पंजीकरण पर निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई हुई। एक मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के बादशाहपुर में एक खोया निर्माण इकाई की जांच के दौरान टीम को एसएमपी और हाइड्रोजन परॉक्साइड मिला। यहां करीब 100 किलो तैयार खोया भी मौजूद था। टीम ने संदिग्ध सामग्री के नमूने जांच के लिए लिए और तैयार खोया मौके पर ही नष्ट करा दिया। परिसर से एसएमपी के 175 पैकेट और करीब 15 लीटर हाइड्रोजन परॉक्साइड बरामद हुआ। अपमिश्रक के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 274 और 275 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

सैफोलाइट मिलने पर रजिस्ट्रेशन कैंसिल

बादशाहपुर की ही एक दूसरी इकाई में खोया बनाने में इस्तेमाल होने वाला सैफोलाइट रसायन मिला। टीम ने इसे जब्त करते हुए संबंधित इकाई का खाद्य पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की। वहीं, एक अन्य इकाई में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। हालांकि वहां मौजूद दूध और खोया में से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

झींझक में रिफाइंड तेल से बन रहा था खोया

झींझक के भोला नगर में एक खोया भट्ठी की हालत भी संतोषजनक नहीं मिली। यहां 10 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल, एसएमपी और करीब 32 किलो तैयार खोया मिला। संचालक ने रिफाइंड तेल, वनस्पति और एसएमपी से खोया तैयार करने की बात स्वीकार की। टीम ने 32 किलो खोया और 10 लीटर रिफाइंड तेल नष्ट कराया। साथ ही इकाई का खाद्य पंजीकरण निलंबित कर दिया गया।

कानपुर की खोया मंडियों में भी छापेमारी

कानपुर नगर में एक्सप्रेसवे, फजलगंज और हटिया खोया मंडी में भी जांच की गई। हटिया मंडी में 14 विक्रेताओं की जांच कर 14 नमूने लिए गए। इस दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा करीब 4.30 कुंतल खोया नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत करीब 1.07 लाख रुपये बताई गई। एक्सप्रेसवे और फजलगंज मंडी से भी खोया के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

Read More :  अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी समेत बड़े नेताओं को भेजी जाएगी खास राखी | DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This