उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan 19 और 20 अगस्त 2026 को Uttarakhand के दो दिवसीय प्रवास पर जा रहे हैं। अपने इस दौरे के पहले दिन यानी बुधवार को वे Dehradun स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) पहुंचेंगे, जहां वे भारतीय वन सेवा (IFS) के 2025-27 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 20 अगस्त को उपराष्ट्रपति मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) का रुख करेंगे। वे यहां 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के दूसरे चरण के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अकादमी के अपने दौरे में वह सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
यह भी पढ़ें: Mathura में मिलावटी पनीर का बड़ा खुलासा! 500 किलो पनीर और 2000 किलो दूध नष्ट | DD News Uttar Pradesh







