UP PRD जवानों का भत्ता बढ़ा: दैनिक भत्ता हुआ 600 रुपये, 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की भी मिली सौगात। DD News Uttar Pradesh

UP PRD

Share This Article

UP PRD जवानों का भत्ता बढ़ा: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के हित में बड़ा कदम उठाया है। Gorakhpur के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी और कई कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया।

भत्ते में बढ़ोतरी से मिलेगा आर्थिक सहारा

सरकार के नए फैसले के अनुसार, अब पीआरडी जवानों को प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलेगा। इससे पहले यह भत्ता 500 रुपये प्रति दिन तय था। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1948 में संगठन के गठन के बाद से लंबे समय तक जवानों को बहुत कम भत्ता मिलता रहा। साल 2019 तक दैनिक भत्ता महज 250 रुपये था, हमारी सरकार ने 2019 में इसे बढ़ाकर 375 रुपये किया। वर्ष 2022 में भत्ता बढ़ाकर 395 रुपये और 2025 में 500 रुपये प्रतिदिन किया गया। अब इसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री PRD कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

ड्यूटी भत्ते में वृद्धि के साथ ही सीएम योगी ने ‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ की भी शुरुआत की। इसके तहत जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ 31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में प्राप्त होगा।

लखनऊ में बनेगा नया बहुमंजिला पीआरडी बैरक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चुनाव और बड़े धार्मिक आयोजनों में पीआरडी जवानों ने हमेशा निष्ठा से अपना योगदान दिया है। सरकार उनके कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर काम करती रहेगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Protest News : झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत! JSSC CGL समेत विवादित भर्ती परीक्षाएं रद्द | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This