Vande Mataram नया कानून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी विधेयक को मंजूरी

Vande Mataram, DD news uttar pradesh, dd news up

Share This Article

Vande Mataram नया कानून: देश में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर एक बड़ा कानूनी फैसला सामने आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उस महत्वपूर्ण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है, जिसके तहत वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर रुकावट डालना या उसे रोकना अब एक कानूनी अपराध माना जाएगा। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के साथ ही अब यह देश भर में कानून बन गया है।

इस नए संशोधन के बाद वंदे मातरम् को वही कानूनी सुरक्षा और दर्जा हासिल हो गया है, जो अब तक केवल राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को प्राप्त था। संसद के दोनों सदनों में पारित इस विधेयक के तहत, यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रगीत के गायन में व्यवधान उत्पन्न करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, इस बार स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से औपचारिक रूप से वंदे मातरम् गाया जाएगा। यह बदलाव राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और जन-जन में देशभक्ति के भाव को और मजबूत करने का प्रयास है।

यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri at Kashi Vishwanath: दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This