UP Weather: यूपी में भारी बारिश और आंधी का red alert, 15 लोगों की मौत, 63 जिलों में अतिवृष्टि; अलर्ट मोड पर प्रशासन!

UP Weather

Share This Article

UP Weather: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (heavy rain), आंधी और वज्रपात को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकस्मिक बाढ़ की आशंका वाले जिलों के जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। Red alert वाले जिलों में स्कूल बंद रखने को कहा गया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि पिछले 48 घंटों में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत, चार पशुहानि और 117 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

5 लोग घायल हुए हैं। प्रभावित परिवारों को तत्काल अनुमन्य सहायता देने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सामान्य से 19 गुना अधिक वर्षा हुई। फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना, कानपुर नगर में 160 गुना और कन्नौज, कानपुर देहात तथा हरदोई में 130 गुना अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। नेपाल में भारी बारिश के चलते सीमावर्ती जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। आपदा की स्थिति में हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: कई राज्यों में IMD का बाढ़ और बारिश का अलर्ट, Lucknow में लगातार बारिश जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This