Weather Update: भारत मैसम विभाग (IMD) के अनुसार 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है, जिसके साथ एक बार फिर से देश में कई जगह बारिश का दौर जारी होने वाला है। हवाओं की रफ्तार 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ने के साथ निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
UP और MP समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत देश के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे हुए आंतरिक ओडिशा के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और अगले 12 घंट तक इसके डिप्रेशन बनाए रखने का अनुमान है।
लगभग पिछले 40 घंटे से लखनऊ में बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग ने 26 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके साथ ही लखनऊ में लगभग पिछले 40 घंटे से बारिश का दौर जारी है। जिस कारण भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन और जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूल (कक्षा 12वीं तक) और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया।
यूपी के कई जिलों में प्रशासन को निर्देश
ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, अमेठी, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज और हरदोई समेत वाटर शेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा बताया गया है जिसके लिए कई जिलों में प्रशासन को निर्देश देते हुए अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को जरूरत पड़ने पर तैयार रहने के लिए कहा गया है।

