PM MODI ने Gen Z संग किया भजन क्लबिंग, खंजरी बजाते आए नजर | Bhajan Clubbing

PM MODI, Gen Z, Bhajan Clubbing

Share This Article

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyaya) की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली में एक विशेष भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला, जिसे लेकर युवा वर्ग के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। PM Modi का यह अंदाज न सिर्फ युवाओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है, बल्कि कई युवा उनसे प्रेरणा लेते भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी (Gen Z) के बीच पहुंचे और ‘भजन क्लबिंग’ (Bhajan Clubbing) में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली में यह आयोजन किया गया था।

‘मच गया शोर सारी नगरी रे’, ‘आरती कुंज बिहारी की’, ‘गिरधर कृष्ण मुरारी की’ जैसे भजनों पर जेन जी खूब झूमे। वहीं, पीएम मोदी भक्ति में डूबे खंजरी बजाते नजर आए। कार्यक्रम का वीडियो पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे दर्शकों के बीच पहली पंक्ति में बैठे और भजनों का आनंद लेते दिखे। आपको भी दिखाते हैं भक्तिमय शाम की झलक, पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के जरिए।

यह भी पढ़ें: Asian games 2026 shooting: भारतीय महिला तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में जीता silver medal

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This