उत्तर प्रदेश में ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार जल्द ही प्राथमिक (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) के लिए संविदा पर 3,000 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने इस संबंध में खाली पदों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
हर महीने इंटरव्यू और शानदार मानदेय
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए साल में दो बार विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में गठित समिति हर महीने की 15 तारीख को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करेगी।
चयनित डॉक्टरों को मिलने वाला मानदेय इस प्रकार है:
-
एमबीबीएस डॉक्टर: ₹1 लाख प्रति माह
-
विशेषज्ञ डॉक्टर: ₹2.5 लाख प्रति माह
-
दुर्गम क्षेत्रों में तैनात डॉक्टर: ₹3 लाख प्रति माह
इसके अलावा, एनएचएम (NHM) के नियमों के तहत डॉक्टरों के मानदेय में हर साल 5% की बढ़ोतरी भी की जाएगी। इस फैसले से राज्य के सुदूर इलाकों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी।







