Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में जाम से मिलेगी राहत, तिलपता से दादरी तक बनेगी 4 KM लंबी एलीवेटेड रोड

Share This Article

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। तिलपता से दादरी के बीच लगने वाले लंबे जाम को कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने करीब चार किलोमीटर लंबी एलीवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना के पूरा होने से रोजाना करीब दो लाख लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

तिलपता में जाम की समस्या का होगा समाधान

तिलपता की मुख्य सड़क पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। इसके चलते सुबह और शाम के समय सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थानीय लोग भी इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में लोगों ने जाम के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन भी किया था। इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने एलीवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की है।

चार लेन की एलीवेटेड रोड का प्रस्ताव

प्राधिकरण के शुरुआती प्रस्ताव के मुताबिक, तिलपता से दादरी के बीच करीब चार किलोमीटर लंबी और लगभग चार लेन की एलीवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसे पिलर्स पर बनाने की योजना है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना की व्यवहार्यता जांचने के लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना को लेकर पहले सेतु निगम को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन देरी के बाद प्राधिकरण ने उससे यह जिम्मेदारी वापस ले ली। अब आगे की प्रक्रिया में आईआईटी रुड़की की मदद लेने का निर्णय लिया गया है।

तिलपता चौक पर बनेगा अंडरपास

एलीवेटेड रोड के साथ तिलपता चौक पर अंडरपास बनाने का काम भी प्राधिकरण की ओर से शुरू किया जा चुका है। इस अंडरपास के जरिए ग्रेटर नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले वाहन बिना चौराहे पर रुके सीधे निकल सकेंगे। वापसी में भी वाहन चालकों को इसी तरह की सुविधा मिलेगी। इससे चौराहे पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर हो सकेगा।

रोजाना दो लाख लोगों को मिलेगा फायदा

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, एलीवेटेड रोड बनने से प्रतिदिन करीब दो लाख लोगों को सुविधा मिलने का अनुमान है। लोग तिलपता के व्यस्त रास्ते से बचकर दादरी और जीटी रोड के जरिए गाजियाबाद की ओर जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के मुताबिक, एलीवेटेड रोड और अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद इस पूरे कॉरिडोर में यातायात का दबाव कम होगा। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा।

READ MORE : PM Modi Lucknow Visit : कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी- देश के युवाओं की ताकत ही राष्ट्र का भविष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This