Rajnath Singh Lucknow visit: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, बोले- डिग्री से नहीं बल्कि ज्ञान और कौशल से मिलती है कामयाबी

Rajnath Singh Lucknow visit

Share This Article

Rajnath Singh Lucknow visit: लखनऊ दौरे के दूसरे दिन रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और मेडल देकर सम्मानित किया। राजनाथ सिंह के लखनऊ दौरे के इस कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि करियर की शुरुआत भले ही डिग्री से होती है, लेकिन आगे की कामयाबी आपके ज्ञान, सीखने की क्षमता और कौशल से तय होती है।

आत्मविश्वास और सही करियर चुनाव पर जोर

बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने आत्मविश्वास को इंसान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपनी रुचि के अनुसार करियर का चुनाव करें और नए रास्ते बनाने से न डरें। उन्होंने यह भी कहा कि अकेले चलकर कोई भी व्यक्ति एक सीमा तक ही पहुंच सकता है, लेकिन जब आप दूसरों को साथ लेकर चलते हैं तो आपकी क्षमता और उपलब्धियां दोनों बढ़ जाती हैं।

राजनीति के बदलते अर्थ पर रखी अपनी बात

युवाओं को सफलता का मंत्र देने के साथ-साथ राजनाथ सिंह ने राजनीति के बदलते नजरिए पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज कई लोग राजनीति को झूठ बोलने या लोगों को गुमराह कर समर्थन जुटाने का जरिया मानने लगे हैं, जबकि इसका असली मकसद समाज को सही दिशा देना और जनकल्याण करना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीखें और अपनी संस्कृति व परंपराओं से हमेशा जुड़े रहें।

यह भी पढे़ं: Nepal PM Balendra Shah India visit: भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह, 23 नवंबर को PM Modi के साथ करेंगे अयोध्या-जनकपुरधाम ट्रेन का उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This