UP Employment News: सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के दौरान 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारयों को नियुक्ति पत्र सौंपे जिसकी परीक्षा यूपीएसएसएससी (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई थी। चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके चहरे खुशी से खिल उठे। इस कार्यक्रम मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक अमरेश, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विधायक जयदेवी, महेंद्र सिंह और लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
सचिवालयों में बिजली, कंप्यूटर और इंटरनेट से संबंधित उपकरणों की उपलब्धता पर जोर
कार्यक्रम के दैरान पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिन्होंने बदलते दौर के अनरूप पंचायतों को पंचायती विजन-2047 का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायत में उपस्थित ग्राम सचिवालय सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं जिसके लिए ग्राम सिचवालयों में कंप्यूटर, इंटरनेट और बिजली से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पंचायतों में आय का सृजन
पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने लखनऊ के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए विभिन्न सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी से पंचायतों में 4.27 करोड़ रुपए की आय का सृजन हुआ है, इसी के साथ उन्होंने 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के बारे में बताते हुए पंचायतो को विकसित करने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अनुसार ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी लागू करने और कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी तौर पर प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें: Bank Strike Cancelled : 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत


