Smriti Mandhana New Captain: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया नियमित कप्तान नियुक्त किया है, जिसके बाद वे तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान टीम की कमान संभालेंगी। मंधाना ने साल 2013 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जिसके साथ ही वे लंबे समय से उपकप्तान की भूमिका निभा रही थीं। भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने उन्हें बधाई दी।
बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष ने समृति को दी बधाई
स्मृति के कप्तान बनाए जाने के बाद बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष मिथुन मन्हान ने कहा, “मैं स्मृति को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बधाई देता हूं। वह कई वर्षों से भारतीय क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं और उन्होंने लगातार आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए आवश्यक गुण दिखाए हैं। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उनका अनुभव और खेल की समझ बहुमूल्य साबित होगी।” उन्होंने आगे कहा “बीसीसीआई को स्मृति पर पूरा भरोसा है और मुझे यकीन है कि वह इस भूमिका को उसी प्रतिबद्धता और पेशेवर रवैये के साथ निभाएंगी जो उन्होंने अपने पूरे करियर में दिखाया है। बीसीसीआई की ओर से मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और इस नए अध्याय में टीम का नेतृत्व करते हुए उन्हें देखने के लिए उत्सुक हूं। ”
भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच
वनडे और टी-20 को मिलाकर भारत और जिम्बाब्वे के बीच 6 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 16, 18 और 20 अक्टूबर को तीनों टी-20 (T20) मुकाबले रायपुर में शाम को 7 बजे से खेले जाएंगे, वहीं 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीनों मैच वडोदरा में दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे।
टी-20 (T20) में खेलने वाले खिलाड़ी
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, चिंतामनी कलिता, मिन्नू मणि।
वनडे में खेलने वाले खिलाड़ी
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में जड़ा पहला शतक

