Azamgarh पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रेस वार्ता में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, परिवहन, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप योजना और खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को मंजूरी दी गई।
इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्री ने जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर धन्यवाद जताया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी और पोस्टरबाजी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर NDA गठबंधन की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें: Bareilly में सरस मेले का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने लगाए उत्पादों के स्टॉल
