भूकंप के दौरान लोग खुले स्थानों पर जमा हो गए और हालात सामान्य होने का इंतजार करने लगे। वहीं, पड़ोसी देश कोलंबिया तक भी इसके झटके महसूस किए गए। शुरुआत में USGS ने भूकंप की तीव्रता 8 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.6 और फिर 7.7 किया गया। लगातार झटकों और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरों के बीच प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
भूकंप के बाद जांच के लिए राजधानी की दो मेट्रो लाइनें बंद कर दी गईं। स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई। टोकुमेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ घंटों के लिए बंद रखा गया। शुक्रवार दोपहर बाद एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू हो गईं। पनामा नहर में जहाजों की आवाजाही पर भूकंप का असर नहीं पड़ा। नहर का काम सामान्य रूप से चलता रहा।
यह भी पढ़ें: Bareilly में सरस मेले का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने लगाए उत्पादों के स्टॉल