उत्तर प्रदेश के Amethi जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में बनी रेलवे स्टेशन के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे (accident) में 3 युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान रायबरेली के हरचंदपुर निवासी रोहित रावत और अंकित रावत तथा अमेठी के विशुनदासपुर निवासी शुभम पासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अखिलेश वर्मा के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक ही सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिन घरों में कुछ समय पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें: Azamgarh: आजमगढ़ पहुंचे डॉ. संजय निषाद, गिनाए योगी कैबिनेट के फैसले, 2027 में फिर NDA सरकार का दावा
