Sambhal Flood: Sambhal की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के राजघाट में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के गांव में पानी घुसना शुरू हो गया है, जिसको देखते हुए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह समेत स्थलीय निरीक्षण किया और वहां के हालात को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते में गंगा के जलस्तर में जो अपेक्षित वृद्धि हुई थी, उसमें संभल के रघुपुर पुख्ता समेत तीन ग्राम प्रभावित हुए हैं। कृषि का जो क्षेत्र है, वो इन गांवों का जलमग्न हो गया है। संपर्क मार्ग में कहीं-कहीं पानी आ गया है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने सभी विभागों के साथ हालात का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा राजस्व विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें: Moradabad House Collapse: बारिश के पानी से भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से महिला की दर्दनाक मौत







