Moradabad House Collapse: बारिश के पानी से भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से महिला की दर्दनाक मौत

Moradabad House Collapse

Share This Article

Moradabad House Collapse: मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के अक्का भिकनपुर गांव से दर्दनाक हादसा सामने आया है । दरअसल मकान के बाहर भरे बारिश के पानी के चलते एक किसान का एक मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया है।

जिसमें घर में मौजूद महिला की दर्दनाक मौत हो गई है । वहीं इस दौरान पुलिस ने करीब चार घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान ओलेवा उर्फ गुलेवा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मकान की नींव में लगातार बारिश का पानी भरने के कारण उसकी नींव कमजोर हो गई थी। इसी वजह से अचानक मकान भरभराकर गिर गया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जिसके चलते पति और बच्चे हादसे की चपेट में आने से बच गए।

यह भी पढ़ें: Barabanki Flood: Nepal के पानी से सरयू नदी का तांडव, कटान में समाए 14 मकान; बेघर पीड़ितों को मिलेगा पट्टा और पीएम आवास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This