Mathura: वृंदावन में विधवा माताओं ने मनाई दिवाली, 500 साल पुराने गोपीनाथ मंदिर में जलाए सैकड़ों दीप

Mathura

Share This Article

Mathura के वृंदावन में सामाजिक समावेश की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ऐतिहासिक 500 वर्ष पुराने गोपीनाथ मंदिर में सैकड़ों विधवा माताओं ने दीप जलाकर दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य विधवा महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मान दिलाना है।

पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं ने रंग-बिरंगे दीप जलाकर खुशियां साझा कीं। सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजक नित्या पाठक ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के जीवन में आशा, सम्मान और समावेश का प्रतीक है। वर्ष 2012 से संस्था वृंदावन और वाराणसी में रहने वाली विधवा माताओं की देखभाल कर रही है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2026: PM Modi ने देश को दी बधाई, विकसित भारत के संकल्प पर दिया जोर

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2026 : Kashi में धन्वंतरि निवास पर श्रद्धालुओं का सैलाब, साल में 1 दिन होते हैं अद्भुत दर्शन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This