Ghaziabad Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से करीब 500 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की विभिन्न टीमों ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के जरिए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन में निजी डेटा, बैंकिंग जानकारी और जरूरी दस्तावेज मौजूद रहते हैं, इसलिए इनकी बरामदगी लोगों के लिए बड़ी राहत है। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायतें CEIR पोर्टल (CEIR portal) पर दर्ज थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीमों ने तकनीकी जानकारी, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से फोन बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: Moradabad House Collapse: बारिश के पानी से भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से महिला की दर्दनाक मौत







