Ram Mandir Trust CEO: Ayodhya की राम नगरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक कार्यों को संभालने के लिए अपने पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) का चयन कर लिया है।
सैन्य अनुभव और नई जिम्मेदारी
ट्रस्ट की अहम बैठक में सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल Jitendra Mishra के नाम पर मुहर लगाई गई। चयन समिति ने तीन योग्य उम्मीदवारों का एक पैनल ट्रस्ट को सौंपा था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। वे अप्रैल 2026 में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और इससे पहले वायुसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख रह चुके हैं।
Operation sindoor में निभाई थी भूमिका
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने अपने सैन्य करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण अभियानों में योगदान दिया है, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी शामिल है। CEO पद को लेकर लंबे समय से चल रही सभी चर्चाओं को विराम देते हुए ट्रस्ट ने एक अनुशासित सैन्य अधिकारी पर अपना भरोसा जताया है। अब वे मंदिर के प्रशासनिक और व्यवस्थापक कार्यों को संभालेंगे।
यह भी पढ़ें: Janmashtami पर दही हांडी क्यों मनाई जाती है? जानिए कान्हा की यह परंपरा







