Rajnath Singh Philippines Visit : ADMM-Plus बैठक में बोले राजनाथ सिंह- आज जब भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है

Share This Article

Rajnath Singh Philippines Visit : फिलीपींस के सेबू में आयोजित 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की लगातार मजबूत होती छवि, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और अभेद्य सुरक्षा क्षमताओं को रेखांकित किया। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को पूरी गंभीरता से सुना जाता है।

राजनाथ सिंह ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया के करीब 35 देशों की शीर्ष लीडरशिप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान कितना बढ़ा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश देने वाला भारत सभी के कल्याण की कामना करता है।

देश की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत फिलहाल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम एशिया में संकट न पैदा हुआ होता, तो भारत अब तक दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका होता, लेकिन जल्द ही भारत यह मुकाम भी हासिल कर लेगा। इसके साथ ही सुरक्षा खतरों का जिक्र करते हुए उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला दिया और साफ संदेश दिया कि भारत कभी किसी को बेवजह उकसाता नहीं है, लेकिन अगर कोई भारत को उकसाने की कोशिश करता है, तो उसे कड़ा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। हमारी रक्षा तैयारियां पहले से कहीं अधिक मजबूत और चाक-चौबंद हैं।

यह भी पढ़ें: Gujarat School Mental Health Rules : छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में काउंसलर और ‘स्कूल वेलनेस टीम’ अनिवार्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This