Loktantra Bachao : चुनाव हारने पर EVM और चुनाव आयोग को दोष देती है कांग्रेस: CM Yogi

Share This Article

Loktantra Bachao : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शिरकत की और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा करने की साजिश रच रही है।

सीएम योगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा

गाजियाबाद की इस पदयात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर अनाप-शनाप टिप्पणियां करना और देश की व्यवस्था पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने 1975 में देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। आज वही लोग लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, जो हास्यास्पद होने के साथ-साथ जनता के साथ धोखा है।

चुनाव हारने पर EVM को दोष देती है कांग्रेस

चुनावी नतीजों और विपक्ष के रवैये पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दल अपनी हार को कभी सहजता से स्वीकार नहीं करते। जब चुनाव जीतते हैं तो अपनी पीठ थपथपाते हैं, लेकिन हार मिलते ही उनका ठीकरा ईवीएम (EVM) और चुनाव आयोग पर फोड़ने लगते हैं। उन्होंने साफ कहा कि देश की जनता जागरूक है और विपक्षी दलों की इन चालों को भली-भांति समझती है।

राहुल गांधी और यूपीए शासन के घोटालों पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने का काम किया है। उन्होंने यूपीए शासनकाल के दौरान हुए कॉमनवेल्थ गेम घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला और कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में देश में लाखों-करोड़ों के भ्रष्टाचार हुए थे और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया था।

2014 के बाद बदली देश की तस्वीर

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि साल 2014 के बाद से भारत की तस्वीर और तकदीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज देश आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या से काफी हद तक मुक्त हो चुका है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन गया है। उन्होंने कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद भारत अपनी समृद्ध विरासत और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

READ MORE : हाथरस में मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले बुजुर्ग दंपति, इलाके में मचा हड़कंप
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This