Prayagraj के नैनी स्थित प्रो. राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय में पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 (Purvanchal Startup Samvad 2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने युवाओं से नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं को स्टार्टअप और नवाचार का आधार बनाना चाहिए। पानी, कृषि, स्वास्थ्य और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में नए समाधान तलाशने की जरूरत है।
कार्यक्रम में स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया और युवाओं को उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने डिजाइन थिंकिंग, डीप टेक स्टार्टअप और वित्तीय सहायता योजनाओं पर चर्चा की। समापन सत्र में आइडिया थॉन के विजेताओं को सम्मानित किया गया और AKTU के साथ MOU पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम में करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव के लिए सजकर तैयार रामनगरी अयोध्या आज से 5 दिवसीय दीपोत्सव का आगाज







