IND vs SL 1st test: मानव सुथार की फिरकी में उलझा श्रीलंका, भारत ने 165 रन से जीता मुकाबला

IND vs SL 1st test

Share This Article

IND vs SL 1st test: Galle international stadium में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने Srilanka को 165 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। मैच के पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी को 206 रन पर ही समेट दिया।

Manav Suthar की घातक गेंदबाजी

श्रीलंका के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 372 रनों का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 47 रन पर अपने 4 शुरुआती विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59 रन) और सोनल दिनुशा (84 रन) ने कुछ देर टिककर लड़ाई लड़ी, लेकिन यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी। युवा स्पिनर मानव सुथार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट झटके और श्रीलंका की कमर तोड़ दी। प्रसिद्ध कृष्णा को 2, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

पहली पारी में बल्लेबाजों का दबदबा

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के 167 रन, केएल राहुल के 82 और ध्रुव जुरेल के 51 रनों की मदद से 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी सोनल दिनुशा के शतक (100) के बावजूद 284 रनों पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें ऋषभ पंत ने 66 रनों का योगदान दिया। इस तरह श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य मिला। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: BWF World Championships: Tanisha Crasto और Dhruv Kapila प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This