PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी ने किया मनीला के सबसे प्राचीन गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के शिलान्यास समारोह का नेतृत्व

PM Modi Philippines Visit

Share This Article

PM Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी तीन दिवसीय फिलीपींस यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी मनीला स्थित सबसे प्राचीन गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसी के साथ 100 वर्ष से भी अधिक प्राचीन ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ में प्रधानमंत्री ने इसके पुनर्निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह की अगुवाई भी की।

भारत-फिलीपींस सांस्कृतिक संबंधों का जीवंत प्रतीक

इस विशेष अवसर को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक पोस्ट में स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने से जुड़े कार्यक्रम का नेतृत्व किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, खालसा दीवान गुरुद्वारा पिछले सौ वर्षों से भी अधिक समय से भारत और फिलीपींस के बीच प्रगाढ़ सांस्कृतिक रिश्तों और दोनों देशों के नागरिकों के आपसी सद्भाव व जुड़ाव का एक जीवंत उदाहरण रहा है।

शिखर सम्मेलनों के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन तथा 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के उद्देश्य से सोमवार को फिलीपींस पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशियाई और पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों पर भी गहन विचार-विमर्श किया जाना है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का प्रमुख अंतर-सरकारी संगठन ‘आसियान’ है, और भारत इस संगठन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण रणनीतिक तथा आर्थिक साझेदार है।

गुरुद्वारा खालसा दीवान में पीएम मोदी ने की अरदास

मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेकने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस पावन स्थल पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होना और अरदास में शामिल होना उनके लिए परम सौभाग्य का विषय है। पीएम मोदी ने इसे एक अत्यंत गहरा और आध्यात्मिक सुकून देने वाला क्षण बताया।

यह भी पढ़ें: 57वें IFFI में दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम, जानिए Goa फिल्म फेस्टिवल की बड़ी बातें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This